काज़ान

काज़ान
Казань / Kazan
काज़ान is located in तातारस्तान
काज़ान
काज़ान
रूस के तातारस्तान गणतंत्र में स्थिति
सूचना
प्रांतदेश:तातारस्तान गणतंत्र, रूस
जनसंख्या (२०१०):११,४३,५३५
मुख्य भाषा(एँ):तातार, रूसी
निर्देशांक:55°47′N 49°10′E / 55.783°N 49.167°E / 55.783; 49.167

काज़ान (रूसी: Казань, तातार: Казан, अंग्रेज़ी: Kazan) रूस के तातारस्तान गणतंत्र खंड की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। यह रूस का आठवाँ सबसे अधिक आबादी वाला नगर है। काज़ान रूस के यूरोपीय भाग में वोल्गा नदी और काज़ानका नदी के संगम पर स्थित है। इस शहर में रूसी ईसाई और तातार मुस्लिम लोग दोनों बसते हैं। सन् २००५ में काज़ान शहर की स्थापना की १०००वीं सालगिरह मनाई गई। शहर के बीच का काज़ान क्रेमलिन (क़िला) काज़ान का सबसे जाना-माना स्थल है और इसके बीच में स्थित टूटी हुई क़ुल​ शरीफ़ मस्जिद का नवनिर्माण करवाकर इसका भी २००५ में उदघाटन हुआ। यह अब यूरोप की सबसे बड़ी मस्जिद है।[1][2]

इतिहास

ऐतिहासिक रूप से यह शहर कभी मंगोल सेनाओं के वंशजों की काज़ान ख़ानत का केंद्र हुआ करता था लेकिन सन् १५५२ में रूस के त्सार (सम्राट) ईवान भयानक ने इस क्षेत्र पर धावा बोला और इस शहर को हमेशा के लिए रूस के अधीन कर लिया। उसने भूतपूर्व ख़ान के किले के खँडहर-स्थल पर एक नया क़िला-नुमा (क़िले जैसा भव्य दुर्ग) निर्माण किया जिसे रूसी भाषा में 'क्रेमलिन' कहा जाता है।[3]

मौसम

काज़ान का मौसम ठंडा है। यहाँ सर्दियाँ लम्बी होती हैं - (जनवरी का औसत तापमान: −१०.४ °सेंटीग्रेड) और गर्मियाँ छोटी - (जुलाई का औसत तापमान: २०.२ °सेंटीग्रेड) होती हैं।

कुछ दृश्य

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता