क्राइस्टचर्च मस्जिद में गोलीबारी

New Zealand 2019 के आतंकवादी हमले

क्राइस्टचर्च मस्जिद में गोलीबारी, न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च के अल नूर मस्जिद और लिनवुड इस्लामिक सेंटर में 15 मार्च 2019 को 13:40 बजे (00:40 UTC ) हुई। गोलीबारी में कम से कम 49 लोग मारे गए हैं और कम से कम 20 लोग घायल हुए हैं।[2] पुलिस को दो कार बम मिली, जिन्हें अधिकारियों द्वारा नाकाम कर दिया गया है। पुलिस ने एक महिला समेत चार संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस हमले को प्रधानमंत्री जैकिंडा अर्डर्न और कई सरकारों द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आतंकवादी हमला बताया गया है।

क्राइस्टचर्च मस्जिद में गोलीबारी

अल नूर मस्जिद, जून 2006
नक्शा
अल नूर मस्जिद और लिनवुड इस्लामिक सेंटर का स्थान
स्थान क्राइस्टचर्च, न्यूजीलैंड
निर्देशांक 43°31′58″S 172°36′42″E / 43.5329°S 172.6118°E / -43.5329; 172.6118 172°36′42″E / 43.5329°S 172.6118°E / -43.5329; 172.6118
तिथि 15 मार्च 2019
13:40 (एनज़ीडीटी)
हमले का प्रकार अंधाधुंध गोलीबारी, आतंकवाद हमला
मृत्यु 51[1]
घायल 49
संदिग्ध अपराधी 3

घटना

हमला क्राइस्टचर्च के दो मस्जिदों में हुआ है। कुल 49 लोगों के मारे जाने की खबर है।[3][4] 1997 के राउरिमु नरसंहार,[5][6][7] के बाद से न्यूज़ीलैंड में यह पहला सामूहिक गोलीबारी है और 1943 के युद्ध शिविर दंगा के बाद से न्यूजीलैंड में सबसे घातक हमला है।[8] गोलीबारी को प्रधान मंत्री जैकिंडा अर्डर्न और कई सरकारों द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आतंकवादी हमले के रूप में वर्णित किया गया है।[9][4]

पुलिस ने वहीं दो वाहनों पर लगे तात्कालिक विस्फोटक उपकरण (IED) की खोज की।[10] इनमें एक अज्ञात डिवाइस से जुड़े कई पेट्रोल कंटेनर शामिल थे।न्यूजीलैंड की रक्षा सेना ने बिना किसी दुर्घटना के उन्हें नाकाम कर दिया है।[10][11][10]

संदिग्ध

पुलिस आयुक्त माइक बुश ने कहा कि दो मस्जिदों में हमलों के सिलसिले में तीन पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया गया हैं।[12][10] जिसमें एक 28 वर्षीय व्यक्ति, ऑस्ट्रेलियाई है।[13] इन चारों को चरमपंथी विचार रखने वाला कहा गया है। संदिग्धों में से एक की पहचान हमले में शामिल नहीं होने के बाद छोड़ दिया गया है।[14][15]

घटना के बाद

घटना से घायल लोगों को क्राइस्टचर्च अस्पताल सहित आसपास के अस्पतालों में पहुंचाया गया।[16][17] घटना के परिणामस्वरूप, कैंटरबरी जिला स्वास्थ्य बोर्ड (सीडीएचबी) ने अपनी सामूहिक दुर्घटना योजना को सक्रिय कर दिया है।[16]

घटना के मद्देनजर कई स्कूलों को बंद कर दिया गया।[12] अधिकारियों ने देश के सभी मस्जिदों को अगली सूचना तक बंद करने की सलाह दी और सभी स्थानों को सुरक्षित करने के लिए पुलिस को भेजा है।[18] क्राइस्टचर्च हवाई अड्डे से प्रस्थान करने वाली सभी एयर न्यूजीलैंड लिंक उड़ानों को एहतियात के तौर पर सुरक्षा जांच के अभाव में रद्द कर दिया गया है।[19]

16 मार्च से क्राइस्टचर्च में हेगले ओवल में खेला जाने वाला न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच तीसरा टेस्ट क्रिकेट मैच सुरक्षा चिंताओं के कारण रद्द कर दिया गया।[20] बांग्लादेशी टीम के कुछ सदस्य अल नूर मस्जिद में नमाज़ पढ़ने के लिये अन्दर जाने ही वाली थे कि यह घटना शुरू हो गई।[21][22] इसके बाद खिलाड़ी पैदल ही हेगली ओवल की ओर भाग गए और उन्हें स्टेडियम के ड्रेसिंग रूम में सुरक्षित रखा गया और पूरी टीम घटना में सुरक्षित है।[23]

प्रतिक्रियाँ

प्रधान मंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने इस घटना को "अत्यधिक और अभूतपूर्व हिंसा का कार्य" कहा। उन्होंने कहा, "यह न्यूजीलैंड के सबसे काले दिनों में से एक है"; "यह एक आतंकवादी हमला है"; और "हमें हमेशा सतर्क रहना चाहिए"।[24][25] पहले संदिग्धों में से एक के विस्फोटक पहनने की सूचना दी गई थी लेकिन अर्डर्न ने इसे नकार दिया। उन्होंने क्राइस्टचर्च अस्पताल में गोलीबारी की प्रारंभिक रिपोर्टों से भी इनकार किया।[26]

सन्दर्भ

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता