ब्रोकली

ब्रोकली एक प्रकार की हरी सब्ज़ी है जो फूल गोभी और पत्ता गोभी परिवार के अंदर आती है। इसका फूल, तना एवं सम्बंधित पत्तियां सब्ज़ी के रूप में खाई जाती हैं। इसे कच्चा और पका, दोनों तरह से खाया जा सकता है। इसका उपयोग सलाद, सूप एवं चीनी खाने में मुख्य तौर पर होता है।[1]

ब्रोकली
जाति Brassica oleracea
कृषिजोपजाति समूह इटैलिका
उत्पत्ति इटली

ब्रोकली का फूल गहरा हरे रंग का होता है जो हल्के हरे रंग के तने से निकलता है। यह इसलिए काफी कुछ फूल गोभी जैसी दिखती है। इसमें विटामिन सी एवं विटामिन के प्रचुर मात्रा में मिलता है। भारत में इसे सब्जी बना के खाया जाता है। साथ ही इसे उबाल के भी खाया जाता है और इसका जूस बना के भी पिया जाता है।

ब्रोकली की खेती में 65 से 80 दिनों का समय लगता है।[2] इसका मूल निवास इटली एवं इसके आसपास के क्षेत्र हैं। 2019 तक आये आकड़ो के हिसाब से, ब्रोकली सबसे ज्यादा चीन और भारत में उगाई जाती है। इन्हीं दोनों देश में विश्व के कुल उत्पादन का 73% पैदा होता है। अन्य बड़े उत्पादक देश, संयुक्त राज्य अमेरिका, स्पेन और मैक्सिको है। अमेरिका में यह कैलिफोर्निया में सबसे ज्यादा उगाई जाती है। ब्रोकली को बढ़ने के लिए 16 डिग्री का तापमान चाहिये होता है। तापमान 22 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने पर इसका ऊपरी भाग ख़राब होने लगता है।[3]

सन्दर्भ

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता