ब्राज़ील राष्ट्रीय फुटबॉल टीम

ब्राज़ील राष्ट्रीय फुटबॉल टीम (पुर्तगाली: Seleção Brasileira) अंतरराष्ट्रीय पुरुषों के फुटबॉल में ब्राजील का प्रतिनिधित्व करती है। ब्राजील पांच खिताब के साथ, फीफा विश्व कप के इतिहास में सबसे सफल राष्ट्रीय फुटबॉल टीम है। ब्राजील हर विश्व कप में खेलने वाली एकमात्र टीम है।

ब्राज़ील
उपनाम A Seleção (सिलेक्शन)
संघ कोन्फेदेरक्ओ ब्रसिलेइर दे फुतेबोल (सी बी एफ)
क्षेत्रीय संघ कोनमिबोल (दक्षिण अमेरिका)
मुख्य कोच लुइज़ फेलिपए स्चोलरि
सर्वाधिक कैप कफु (142)[1][2]
शीर्ष स्कोरर पेले (77)[2]
फीफा कोड BRA
फीफा रैंकिंग 11 कमी 3
उच्चतम फीफा रैंकिंग 1 (151 बार[3])
निम्नतम फीफा रैंकिंग 22 (जून 2013)
एलो रैंकिंग 1[4] वृद्धि 1
उच्चतम एलो रैंकिंग 1 (7,708 दिन[5])
निम्नतम एलो रैंकिंग 18 (नवंबर 2001)
पहला रंग
दूसरा रंग
पहला अन्तराष्ट्रीय
 अर्जेण्टीना 3–0 ब्राज़ील ब्राज़ील
(ब्यूएनोस ऐरेस, अर्जेंटीना; सितंबर 20, 1914)[6]
सबसे बड़ी जीत
 ब्राज़ील 14–0 निकारागुआ निकारागुआ
(एस्तदिओ अज़्तेक, मेक्सिको; अक्टूबर 17, 1975)
सबसे बड़ी हार
 उरुग्वे 6–0  ब्राज़ील
(विना डेल मार, चिली; सितंबर 18, 1920)
 जर्मनी 7–1  ब्राज़ील
(बेलो होरिज़ोंटे, ब्राज़ील; जुलाई 8, 2014)
विश्व कप
उपस्थिति(याँ) 20 (प्रथम 1930 में)
सर्वश्रेष्ठ परिणाम विजेता : 1958, 1962,
1970, 1994, 2002
कोपा अमेरिका
उपस्थिति(याँ) 33 (प्रथम 1916 में)
सर्वश्रेष्ठ परिणाम विजेता : 1919, 1922,
1949, 1989, 1997, 1999,
2004, 2007
कोन्फिडरेशन्स कप
उपस्थिति(याँ) 7 (प्रथम 1997 में)
सर्वश्रेष्ठ परिणाम विजेता : 1997, 2005, 2009, 2013

अपनी इन उपलब्धियों की वजह से, फीफा दक्षिण अमेरिका और विश्व में सबसे शानदार और सफल राष्ट्रीय टीम के रूप में मानी जाती है।[8][9][10][11][12] फुटबॉल के बारे में एक आम कहावत है: "Os ingleses o inventaram, os brasileiros o aperfeiçoaram" (अंग्रेजो ने इसका आविष्कार किया है पर ब्राजीलियाई लोगों ने इसे सही किया)।[13][14]

प्रसिद्ध खिलाड़ी

फीफा वर्ल्‍डकप 2018 के लिए ब्राजील टीम

इस साल रूस में होने वाले फीफा विश्व कप के लिए ब्राजील की 23 सदस्यीय फुटबाल टीम की घोषणा हो गई है और इस टीम में स्टार खिलाड़ी नेमार को शामिल किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, कोच तिते द्वारा घोषित इस टीम में डानिलो और फागनेर को शामिल किया गया है। सर्जरी के बाद वापसी करने वाले नेमार ने वर्तमान में पेरिस सेंट जर्मेन क्लब में अभ्यास शुरू कर दिया है। उनकी वापसी पर सबकी नजरें टिकी थीं।

इस साल फरवरी में एक मैच के दौरान नेमार को पैर में चोट लगी थी और मार्च में उनकी इस चोट की सर्जरी हुई थी। चिकित्सकों ने कहा था कि नेमार तीन माह तक फुटबाल मैदान पर वापसी नहीं कर पाएंगे। हालांकि, ब्राजील टीम के चिकित्सक रोड्रिगो लास्मार का कहना है कि नेमार की सेहत में अच्छा सुधार हो रहा है।

रियो डी जनेरो में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में चिकित्सक ने कहा, "हम करीबी रूप से नेमार पर नजर बनाए हुए हैं। वह प्रशिक्षण की शुरुआत करेंगे। वह अब गेंद के साथ प्रशिक्षण शुरू कर सकते हैं और आशा है कि वह विश्व कप से पहले होने वाले दोस्ताना मैचों में हिस्सा लेंगे।"

अगले माह से रूस में होने वाले विश्व कप के लिए ब्राजील टीम में एडरसन, डानिलो, फर्नादिन्हो और गेब्रिएल जीसस को भी शामिल किया गया है। इस टूर्नामेंट में चोटिल डानी एल्वेस नहीं खेल पाएंगे। इस पर कोच तिते ने कहा, "डानी एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं और अच्छा नेतृत्व करते हैं। हमें उनकी कमी बेहद खलेगी, लेकिन हमारे पास अन्य विकल्प भी हैं।"

ब्राजील को 14 जून से शुरू होने वाले विश्व कप के लिए ग्रुप-ई में कोस्टा रिका, सर्बिया और स्विट्जरलैंड के साथ शामिल किया गया है। वह 17 जून को स्विट्जरलैंड के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगा। कोच तिते ने कहा कि ब्राजील इस टूर्नामेंट में खिताबी जीत का प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगा।

ब्राजील टीम इस प्रकार है..

गोलकीपर: एलिसन, कासियो, एंडरसन.

डिफेंडर: डानिलो, गेरोमेल, फिलिपे लुइस, मार्सेलो, मार्किन्होस, मिरांडा, फागनेर, थियागो सिल्वा.

मिडफील्डर: कासेमीरो, फर्नादिन्हो, फ्रेड, पॉलिन्हो, फिलिपे कोटिन्हो, रेनाटो ऑगस्तो, विलियन.

फॉरवर्ड: डॉगलस कोस्टा, फिर्मिनो, गेब्रिएल जीसस, नेमार, टाइसन.


सन्दर्भ

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता