2019 नोवेल कोरोनावायरस

वायरस का एक प्रकार
(वूहान कोरोनावायरस न्यूमोनिया से अनुप्रेषित)

2019 नोवेल कोरोनावायरस (2019 novel coronavirus, 2019-nCoV), और सार्स-कोव २ भी कहलाता है,[1][2][3] संक्रमण (रोग) फैलाने वाला कोरोनावायरस प्रकार का एक वायरस (विषाणु) है जो श्वसन तंत्र संक्रमण उत्पन्न करता है और मानव-से-मानव में फैलता है।

2019 नोवेल कोरोनावायरस के रोग लक्षण
2019 नोवेल कोरोनावायरस

उत्पत्ति

इसकी पहचान सर्वप्रथम सन् 2019-20 में वूहान, हूबेई, चीन में करी गई थी, जहाँ यह 2019–20 वुहान कोरोना वायरस प्रकोप[4] का कारक था। इसके एक पशुजन्यरोग होने के संकेत हैंकि इसके पहले ज्ञात रोगी वूहान के एक ऐसे बाज़ार से सम्बन्धित थे जहाँ तरह-तरह के प्राणी माँस के लिए बिकते थे। सम्भव है कि यह आरम्भ में चमगादड़ [5] से मानव में फैला हो क्योंकि इस बाज़ार में चमगादड़ भी खाए जाते हैं और इस वायरस का चमगादड़ों में पाए जाने वाले कुछ कोरोनावायरस से अनुवांशिक समानताएँ मिलती हैं।[6][7][8]यह भी माना जा रहा है कि यह वायरस पैंगोलिन से मानव में फैला हो।[9]

संचरण

इस वायरस के मानव-से-मानव संचरण की पुष्टि 2019-20 कोरोनोवायरस महामारी के दौरान की गई है। इसका प्रसार मुख्य रूप से लगभग 6 फीट (1.8 मीटर) की सीमा के भीतर खांसी और छींक से बूंदों के माध्यम से होता है। दूषित सतहों के माध्यम से अप्रत्यक्ष संपर्क, संक्रमण का एक और संभावित कारण है।[10]

इलाज

इस वायरस से उत्पन्न बीमारी के लिये कोई भी टीका या दवाई खोजी नही गई है।[11] हालाँकि, टीके और दवा की खोज वैश्विक पैमाने पर की जा रही है।[12] चूँकि यह एक नया वायरस है, मानव शरीर इससे लड़ने में दक्ष नहीं है। लगभग २०% संक्रमित लोगों को अस्पताल में भर्ती किये जाने की जरूरत पड़ती है। Veklury® को निर्दिष्ट करने वाले पेटेंट आवेदन में कहा गया है कि लिगैंड फार्मास्युटिकल्स (सैन डिएगो, संयुक्त राज्य अमरीका) द्वारा उत्पादित सल्फोब्यूटाइल-बीटा-साइक्लोडेक्सट्रिन Captisol® की 100 मिलीग्राम रेमेडिसविर सक्रिय, 3 या 6 ग्राम मात्रा के अलावा और Dexolve® जो की साइक्लोलैब अनुसंधान और विकास सीमित, बुडापेस्ट (हंगरी) द्वारा निर्मित को एक घुलनशील रासायनिक के रूप में उपयोग किया जाता सकता है।[13]

नाम

चूँकि इस बीमारी को पहली बार वुहान,चीन में पाया गया था, इसलिये इसे कभी-कभी "वुहान वायरस" या "वुहान कोरोनावायरस" कहा जाता है।,[14][15][16][17] मगर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ जगहों के नामों के आधार पर प्रयोग करने पर मना करता है.[18] सार्स बीमारी के साथ भ्रम से बचने के लिए, विश्व स्वास्थ्य संगठन कभी-कभी वायरस को "कोविड-19 के लिए जिम्मेदार वायरस" या "कोविड-19 वायरस" के रूप में सार्वजनिक स्वास्थ्य संचार में बताता है [19]

वुहान कोरोना वायरस विश्वमारी (2019–20) ;की शुरुआत एक नए किस्म के कोरोनवायरस (2019-nCoV) के संक्रमण के रूप में मध्य चीन के वुहान शहर में 2019 के मध्य दिसंबर में हुई। बहुत से लोगों को बिना किसी कारण निमोनिया होने लगा और यह देखा गया की पीड़ित लोगों में से अधिकतर लोग हुआँन सीफ़ूड मार्केट में मछलियाँ बेचते हैं तथा जीवित पशुओं का भी व्यापर करते हैं। चीनी वैज्ञानिकों ने बाद में कोरोनावायरस की एक नई नस्ल की पहचान की जिसे 2019-nCoV प्रारंभिक पदनाम दिया गया। इस नए वायरस में कम से कम 70 प्रतिशत वही जीनोम अनुक्रम पाए गए जो सार्स-कोरोनावायरस में पाए जाते हैं। संक्रमण का पता लगाने के लिए एक विशिष्ट नैदानिक पीसीआर परीक्षण के विकास के साथ कई मामलों की पुष्टि उन लोगों में हुई जो सीधे बाजार से जुड़े हुए थे और उन लोगों में भी इस वायरस का पता लगा जो सीधे उस मार्केट से नहीं जुड़े हुए थे। पहले स्पष्ट नहीं था कि यह वायरस सार्स जितनी ही गंभीरता या घातकता का है या नही।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

🔥 Top keywords: सट्टासुनील छेत्रीक्लियोपाट्रा ७मुखपृष्ठविशेष:खोजभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशपृथ्वीराज चौहानभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीस्वाति मालीवालभारतीय आम चुनाव, 2019ब्लू (2009 फ़िल्म)भारतीय आम चुनाव, 2024नरेन्द्र मोदीभारत का संविधानलोक सभारासायनिक तत्वों की सूचीहिन्दी की गिनतीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीकबीरभीमराव आम्बेडकरहिन्दीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसभारतमिस्रमहात्मा गांधीबिहार के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रखाटूश्यामजीमिया खलीफ़ाभारत का प्रधानमन्त्रीमाधवराव सिंधियासंज्ञा और उसके भेदराहुल गांधीप्रेमचंदभारत के राजनीतिक दलों की सूचीभारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूचीतुलसीदासश्रीमद्भगवद्गीताभारतीय जनता पार्टीबिहार के जिले